spot_img

Barasat : बांग्लादेश सीमा पर मछली ले जा रहे एक ट्रक से 2.78 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट जब्त

बारासात : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बांग्लादेश सीमा पर मछली ले जा रहे एक ट्रक से 2.78 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट जब्त किए गए। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ ने कहा कि ट्रक शनिवार रात बांग्लादेश के सतखिरा से भारत आ रहा था, जब उसे पेट्रापोल चौकी पर रोक लिया गया। इसने कहा कि करीब 4.6 किलोग्राम वजन के सोने के बिस्किट मछलियों के टोकरे के नीचे छुपाकर रखे पाए गए।

बीएसएफ ने कहा कि ट्रक के चालक को पकड़ लिया गया है और सोने के बिस्किट और ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

Mumbai : लाडली बहनों के पैसो पर पुरूषों की नजर, योजना में धांधली की कोशिश

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (Majhi Ladki Bahin) फायदा पुरूषों ने उठाने का प्रयास किया है। नंदुरबार...

Explore our articles