spot_img

Mumbai : आरबीआई गवर्नर दास को ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को बुधवार को वर्ष 2023 के लिए ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया गया।

अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन केंद्रीय बैंकिंग ने महामारी और यूक्रेन युद्ध के उथल-पुथल वाले दौर में वित्तीय बाजार की अगुवाई करने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया।

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन वर्ष 2015 में देश की ओर से पहली बार इस पुरस्कार से सम्मानित हुए थे।

प्रकाशन ने दास को यह पुरस्कार देते हुए कहा कि दिसंबर 2019 में उन्हें अपनी नियुक्ति के बाद से कई बाधाओं का सामना करना पड़ा तथा कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी दो प्रमुख चुनौतियों के बीच दास ने बेहतरीन काम किया।

Explore our articles