spot_img

Pune: महाराष्ट्र: अहमदनगर जिले में पांच साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, बचाव अभियान जारी

Pune

पुणे:(Pune) महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले (Maharashtra’s Ahmednagar district) के एक गांव में पांच साल का एक बच्चा सोमवार शाम एक बोरवेल में गिर गया और उसे निकालने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मियों के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम पुणे शहर से लगभग 125 किलोमीटर दूर कर्जत तहसील अंतर्गत कोपर्डी गांव में बोरवेल से बच्चे को निकालने के लिए अभियान चला रही है।

एनडीआरएफ के अधिकारियों के मुताबिक, बच्चा शाम करीब चार बजे बोरवेल में गिरा। उन्होंने कहा, “लड़का 15 फुट की गहराई में फंसा हुआ है। बचाव अभियान जारी है और घटनास्थल पर एक एंबुलेंस व अन्य चिकित्सा सहायता तैयार रखी गई है।”

पुलिस के अनुसार, गन्ना मजदूर का बेटा खेलते समय बोरवेल में गिर गया होगा।

Mumbai : ‘डॉन 3’ विवाद पर बोले मनोज बाजपेयी

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood actor Ranveer Singh) इन दिनों फिल्म 'डॉन 3' ('Don 3') को लेकर विवादों में घिरे हुए...

Explore our articles