spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था 2022-23 में 6.8 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद: आर्थिक सर्वेक्षण

Mumbai : Maharashtra's economy expected to grow by 6.8 percent in 2022-23: Economic Survey

मुंबई: (Mumbai) महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार राज्य की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2022-23 में 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।गौरतलब है कि समान अवधि में भारतीय अर्थव्यवस्था के सात प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।राज्य के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट पेश करने से एक दिन पहले विधानसभा में आर्थिक समीक्षा पेश किया। इसके अनुसार राज्य में कृषि और संबद्ध गतिविधियों के क्षेत्र में 10.2 प्रतिशत की वृद्धि होगी।समीक्षा के मुताबिक उद्योग क्षेत्र में 6.1 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।समीक्षा में कहा गया कि चालू कीमतों पर राष्ट्रीय जीडीपी में महाराष्ट्र की औसत हिस्सेदारी सबसे अधिक 14 प्रतिशत है।

New Delhi : यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाईं रोक

नई दिल्ली : (New Delhi) सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी...

Explore our articles