spot_img

Bhaderwah/Jammu : जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारी

भद्रवाह/जम्मू : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने भाई की राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भद्रवाह के उप संभागीय पुलिस अधिकारी वसीम अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अरविंद कुमार ने भल्ला तहसील के सिंद्रा गांव में अपने घर में सुबह करीब आठ बजे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि कुमार का बड़ा भाई ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) का सदस्य है जिसे राइफल आवंटित की गई।

अधिकारी ने बताया कि कुमार ने कथित तौर पर खुद को मारने के लिए हथियार का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि इस तरह का कदम उठाने के पीछे के मकसद का तत्काल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Explore our articles