spot_img

Jammu : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सड़क निर्माण के दौरान छह हथगोले और मशीन गन की गोलियां बरामद

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को एक सड़क के निर्माण के दौरान छह हथगोले और मशीन गन की 127 गोलियां बरामद की गईं। पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हथगोले और गोलियां मंजाकोट तहसील के दूरस्थ नीली गांव में एक सड़क के निर्माण में लगे मजदूरों को जमीन में गड़े हुए मिले।

उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) जफर राथर ने बताया कि जमीन में गड़े पाए गए हथगोले और कारतूसों में जंग लगे हुए हैं, जो दर्शाता है कि इन्हें बहुत पहले ही वहां गाड़ा गया था।

एसडीपीओ ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के तुरंत बाद सामग्री को जब्त कर लिया गया।

Explore our articles