spot_img

PANAJI : ‘गोवा में 2050 तक शतप्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग हासिल करने का लक्ष्य दिन में सपना देखने जैसा’

PANAJI : 'Goa's goal of achieving 100% renewable energy use by 2050 is like daydreaming'

पणजी: (PANAJI) गोवा में विपक्षी दल कांग्रेस ने 2050 तक शत-प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग हासिल करने के राज्य सरकार के लक्ष्य का शनिवार को मखौल उड़ाते हुए कहा कि अतीत का खराब रिकार्ड दर्शाता है कि यह दिन में सपना देखने जैसा है।भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा स्वच्छ नवीकरण ऊर्जा, 2023 पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा था कि गोवा का लक्ष्य सभी क्षेत्रों द्वारा 2050 तक शत-प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग सुनिश्चित करना है।गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता युरी अलेमाओ ने एक बयान में मुख्यमंत्री की घोषणा को ‘दिन में सपने देखने जैसा’ बताया।

अलेमाओ ने कहा, ‘‘ अतीत के खराब प्रदर्शन को देखते हुए 2050 तक 15000 नौकरियां के साथ शत-प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य लक्ष्य हासिल करने की बात करना उचित नहीं है। जब गोवावासी बार-बार बिजली कटौती तथा विद्युत दर में प्रस्तावित वृद्धि के भयावह अनुभव से जूझ रहे हैं तो विफल भाजपा सरकार दिन में सपने देख रही है।’’विधानसभा में एक प्रश्न का दिये गये उत्तर का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता अलेमाओ ने कहा कि इस जवाब में खुलासा किया गया है कि गोवा 30 नवंबर, 2022 तक महज 33.344 मेगावाट सौर ऊर्जा का ही उत्पादन कर पाया जबकि लक्ष्य 358 मेगावाट का था।

Explore our articles