spot_img

Chandigarh : सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर आप नेताओं-कार्यकर्ताओं का चंडीगढ़ में प्रदर्शन

Chandigarh: AAP leaders-workers protest in Chandigarh regarding the arrest of Sisodia

चंडीगढ: (Chandigarh) आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी आप कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने साथ ही यह आरोप भी लगाया कि भाजपा की सरकार अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।सीबीआई अधिकारियों ने 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। यह नीति अब रद्द की जा चुकी है।

Explore our articles