spot_img

Aurangabad: की जी20 अध्यक्षता : औरंगाबाद में आज शुरू होगी डब्ल्यू-20 की प्रारंभिक बैठक

Aurangabad

औरंगाबाद: (Aurangabad) जी20 समूह की भारत (India of G20 group) की अध्यक्षता के तहत डब्ल्यू-20 (महिला-20) समूह की दो दिवसीय प्रारंभिक बैठक सोमवार से महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुरू होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैठक में सदस्य देशों, अतिथि देशों और विशेष आमंत्रित देशों की लगभग 150 प्रतिनिधि महिलाएं हिस्सा लेंगी।

डब्ल्यू-20 जी20 के तहत एक आधिकारिक संवाद समूह है, जिसकी स्थापन वर्ष 2015 में तुर्किये की अध्यक्षता के दौरान की गई थी।

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि डब्ल्यू-20 समूह की बैठक का मुख्य उद्देश्य जी-20 की चर्चाओं में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से शामिल करना और जी-20 के नेतओं की घोषणा में उन नीतियों और प्रतिबद्धताओं को जगह दिलाना है, जो लैंगिक समानता और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देती हैं।

गौरतलब है कि डब्ल्यू-20 भारत ने 12 दिसंबर 2022 को डब्ल्यू-20 इंडोनेशिया से डब्ल्यू-20 समूह की अध्यक्षता हासिल की थी।

Explore our articles