spot_img

Jammu : जम्मू-कश्मीर में लड़की का अपहरण करने के आरोप में मदरसा शिक्षक सहित दो गिरफ्तार : पुलिस

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में 16 साल की एक लड़की का अपहरण करने के आरोप में मदरसा शिक्षक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मदरसे में अरबी की पढ़ाई कर रही लड़की को छुड़ा लिया गया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि डोडा के बथारी गांव के मुख्य आरोपी बिलाल अहमद को रामबन के रामसू इलाके में बचाव अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। बिलाल अहमद मदरसे में मौलवी है।

प्रवक्ता ने बताया कि डोडा के गंडोह गांव से अहमद के पड़ोसी रियाज अहमद को भी गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने रख अंब तल्ली पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। शिकायत में कहा गया कि अहमद ने पांच महीने पहले उसकी बेटी का अपहरण कर लिया था।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी और आखिरकार लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles