spot_img

THANE : तीन वाहनतल बनकर तैयार , लोग कर रहे शुरू होने का इंतजार

ठाणे : ठाणे शहर के गांवदेवी परिसर में ठाणे मनपा प्रशासन ने तीन वाहनतलों का निर्माण किया है। ये वाहन तल पूरी तरह से बनकर तैयार है। लेकिन इसके बाद भी इन वाहनतलों को शुरू नहीं किए जाने से नागरिकों में भारी आक्रोश है। वही गांवदेवी परिसर में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से वाहन चालकों को यातायात पुलिस की प्रताड़ना भी झेलनी पड़ रही है। इस मामले को लेकर ठाणे शहर जिला कांग्रेस के प्रवक्ता राहुल पिंगले ने ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द आम नागरिकों के लिए ये वाहनतल शुरू किए जाएं । ताकि दंडात्मक कार्रवाई से शहर के आम नागरिक बच सकें।
बताया गया है कि ठाणे रेलवे स्टेशन परिसर में वाहनतलों या पार्किंग की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस कारण भीड़भाड़ भरे परिसर में आने वाले चार पहिए चालकों के साथ ही बाइक सवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बाजार पेठ से लेकर गांवदेवी परिसर में कहीं भी इस समय वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिस कारण बाजार में खरीदी करने वाले वाहन चालकों को यातायात पुलिस की प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। इन बातों का जिक्र करते हुए राहुल पिंगले ने कहा कि वाहन तलों की सुविधा ना होने के कारण वाहन चालकों को यातायात पुलिस द्वारा लगातार दंडित किया जा रहा है। जो चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने मांग की है कि गांवदेवी परिसर में ठाणे मनपा प्रशासन द्वारा जो तीन वाहनतल बनाए गए हैं, जल्द से जल्द से जल शुरू किया जाए। तब जाकर ही समस्या से मुक्ति मिलेगी। पिंगले का कहना है कि ठाणे के गांवदेवी परिसर में गावदेवी मार्केट, गावदेवी मैदान और कुस्तीगीर भवन इमारत के बगल में तीन वाहनतल हैं। लेकिन ये तीनों वाहनतल बंद पड़े हुए हैं। उन्होंने ठाणे मनपा प्रशासन से सवाल किया है कि आखिर किन कारणों से इन्हें बंद रखा गया है। जबकि वाहनतल शुरू नहीं होने के चलते गांवदेवी परिसर के साथ ही स्टेशन परिसर आदि में भी वाहन पार्किंग को लेकर समस्याएं पैदा हो रही है। इस स्थिति की उपेक्षा ठाणे मनपा प्रशासन के अधिकारी कर रहे हैं। इस बारे में उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर खुलासा करने की भी मांग की है। ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर से कांग्रेस प्रवक्ता राहुल पिंगले ने मांग की है कि वे वाहनतलों को लेकर अपनी निजी पहल शुरू करें। ताकि पार्किंग की समस्या से लोगों को मुक्ति मिल सके। साथ ही यातायात पुलिस की कार्रवाई से भी बचाव हो। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इसको लेकर शीघ्र प्रशासनिक निर्णय नहीं लिए गए तो कांग्रेस की ओर से उग्र विरोध आंदोलन भी किया जाएगा।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles