spot_img

ULHASNAGAR : नगर भू-सर्वेक्षण विभाग में अव्यवस्था की भरमार : बंडू देशमुख

उल्हासनगर : उल्हासनगर के नगर भू-सर्वेक्षण विभाग में अव्यवस्था की भरमार है। आलम यह है कि क्षेत्रफल नापते समय एक तरफा परिणाम दिए जा रहे हैं । आस-पास के संपत्ति मालिकों को नोटिस, आपत्ति, नोटिस, सुनवाई आदि विषयों को अनदेखा किया जा रहा है। ऐसा आरोप मनसे शहर अध्यक्ष बंडू देशमुख ने लगाया है। सरकार के नियमानुसार किसी सम्पत्ति (स्थल) की गणना करते समय मतगणना के दिन उस संपत्ति (स्थान) के पूर्व पश्चिम उत्तर व दक्षिण दिशा
के समस्त संपत्ति धारकों को नोटिस दिया जाता और उस स्थान पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया जाता है। हालांकि साईट
क्रमांक 109 शीट संख्या 74,75 व अन्य ऐसे कई स्थानों की माप करते हुए भू-सर्वेक्षण अधिकारी उल्हासनगर ने आसपास के संपत्ति स्वामियों को बिना
कोई सूचना दिए आनन-फानन में क्षेत्र का माप कर उपविभागीय अधिकारी को रिपोर्ट दे दी है। एक विशेष मामला यह है कि जो संपत्ति की माप किया गया था।
उक्त संपत्ति उल्हासनगर महानगरपालिका के स्कूल क्रमांक 19 व 22 का ग्राउंड है। 1987 की कब्जा रसीद के अनुसार यह महानगर पालिका के कब्जे में
है। यह जानते हुए भी बिना पूर्व सूचना मनपा प्रशासन को दिए जल्दबाजी में जमीन का माप की गई। इस बारे में जयसिंग राठोड ने बताया है कि हमने सभी कानूनी मामले को पूरा करके नोटिस जारी किया है। सुनवाई के बाद ही स्कूल के संबंध में रिपोर्ट सौंपी है। हम पर किया गया आरोप निराधार है।

Mumbai : टीएमसी क्षेत्र में ‘हिंद-दी-चादर’ पहल पर विद्यार्थियों में उत्साह उमड़ा

मुंबई : (Mumbai) 'हिंद-दी-चादर' (Hind-Di-Chadar) के नाम से मशहूर श्री गुरु तेग बहादुर साहिबजी (Guru Tegh Bahadur Sahib) की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के मौके...

Explore our articles