spot_img

Bhayandar : मीरा-भायंदर मनपा 2025 तक होगा टीबी मुक्त
महाराष्ट्र के 80 जिलों में नंबर वन पर मीरा-भायंदर मनपा

भायंदर : राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी रोगियों को नि:शुल्क जांच, उपचार और सेवाएं प्रदान की जाती हैं। संदिग्ध रोगियों की अधिकतम संख्या का पता लगाकर रोगी का निदान किया जाता है। प्रत्येक वर्ष, सरकार द्वारा उपरोक्त को पूरा करने के लिए जिला/नगर पालिका स्तर पर एक विशिष्ट लक्ष्य दिया गया है। वर्ष-22 के लिए, मीरा-भायंदर मनपा को सरकारी क्षेत्र के लिए अनुमानित 21,000 और निजी क्षेत्र के लिए अनुमानित 17,000 के कुल 38,000 लक्ष्यों को पूरा करना था, जो कि 3400 की प्रति एक लाख जनसंख्या पर संदिग्ध रोगियों का पता लगाने की दर था। इनमें मनपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ सरकारी व निजी क्षेत्र में प्रत्यक्ष रोगी की जांच के तहत कुल 22,787 मरीजों की जांच की गई है।
रोगी निदान लक्ष्य को देखते हुए वर्ष-22 में 2800 रोगियों का उपचार किया गया है। कुल 2543 रोगियों का उपचार किया गया है, जिनमें से 1237 रोगी सरकारी क्षेत्र से और 1306 रोगी निजी क्षेत्र से उपचार किए गए हैं। मरीजों के ठीक होने की रफ्तार देखें, तो कुल 2286 मरीजों में से 2084 मरीज ठीक हो चुके हैं। राष्ट्रीय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का मूल्यांकन सरकार द्वारा निर्धारित 10 संकेतकों के अनुसार किया गया है। उनके अंकों के अनुसार औसत के आधार पर रैंकिंग तय की जाती है। 2022 जब सभी इष्टकों को देखा जाए, तो महाराष्ट्र के 80 जिलों में से मीरा-भायंदर मनपा ने 92.52 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
मनपा आयुक्त व प्रशासक दिलीप ढोले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी कर्मचारियों/अधिकारियों एवं अन्य निजी क्षेत्र का आभार व्यक्त किया है।

Mumbai : राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए प्रियदर्शन

मुंबई : (Mumbai) दिग्गज फिल्मकार प्रियदर्शन (Veteran filmmaker Priyadarshan) ने अभिनेता राजपाल यादव (actor Rajpal Yadav) के मुश्किल दौर में उनका खुलकर समर्थन किया...

Explore our articles