Home latest Thane : शिवसेना कार्यकर्ताओं ने राउत के खिलाफ प्रदर्शन किया

Thane : शिवसेना कार्यकर्ताओं ने राउत के खिलाफ प्रदर्शन किया

0
127
Thane: Shiv Sena workers protest against Raut

ठाणे: (Thane) शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को शिवसेना (यूटीबी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत के खिलाफ ठाणे में प्रदर्शन किया। राउत ने दावा किया था कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिये एक हिस्ट्रीशीटर को सुपारी दी है।
शिवसेना नेता और ठाणे की पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे की शिकायत पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देने, मानहानि और अन्य अपराधों के लिए राउत के खिलाफ एक दिन पहले यहां कपूरबावड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बृहस्पतिवार के विरोध प्रदर्शन के दौरान, शिंदे और महिला शाखा की अन्य कार्यकर्ता यहां मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में ‘‘भर्ती’’ कराने के लिए एम्बुलेंस से एक नकाबपोश व्यक्ति को लेकर आयीं, जिसके चेहरे पर राउत की तस्वीर थी।शिंदे ने कहा कि राउत ने ‘‘अपना मानसिक संतुलन खो दिया है और इस वजह से हम उनके लिए तत्काल उपचार चाहते हैं’’।राउत ने कल्याण से लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे के खिलाफ पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया था।