
उल्हासनगर : उल्हासनगर में गुंडों का आतंक इतना बढ़ गया है की अब दिन-दहाड़े वह लोगों पर हमला कर रहे हैं। यह गुंडे अपने साथ हथियार लेकर घूमते हैं। यदि कोई उनसे मुंह लगता है तो यह गुंडे उसके ऊपर हथियार से हमला कर घायल करके फरार हो जाते हैं। ऐसी ही घटना उल्हासनगर के कैंप नंबर दो के बैरक नंबर 576 रूम नंबर दो के पास घटी, जहां पर एक लड़का बाहर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोमवार के दिन आया गलत तरीके से मोटरसाइकिल चला रहा था। उस समय घर के सामने बैठी पिंकी तवालमलानी और उसकी मां ने उस लड़के को समझाया, इससे वह लड़का नाराज हो गया और वहां से गाली गलौज करते हुए निकल गया और कहा कि तुम मुझे नहीं पहचानती हो कि मैं कौन हूं । मंगलवार के दिन आरोपी शुभम भारत कांबले और साहू नाम के दो व्यक्ति वहां पर फिर है आए और पिंकी के लड़के तुषार मालानी को पकड़ लिया और घर से पिंकी को बाहर बुलाया और उसके साथ में मारपीट शुरू कर दिया। लड़कों ने फोन करके और लोगों को बुला लिया। तभी उसमें से एक लड़के ने तेजधार वाला हथियार निकालकर पिंकी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गई। पिंकी को इलाज के लिए उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शुभम कांबले और साहू के खिलाफ मामला दर्ज लिया है, लेकिन घायल महिला पिंकी पुलिस के कार्रवाई से अपने आप को संतुष्ट नहीं बता रही है ।जबकि पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले की जांच उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक निसरड कर रहे है।


