
भिवंडी : पुलिस ने वाहन चोरों के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पुलिस ने भिवंडी व आस-पास के विभिन्न ठिकानों से चोरी की गई, सात लाख 80 हजार रुपए की कुल 18 मोटरसाइकिलें भी बरामद की है।
बता दें कि भिवंडी शहर में इन दिनों दो पहिया वाहन चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भिवंडी जोन-2 के पुलिस
उपायुक्त नवनाथ ढवले ने शहर के दोनों सहायक पुलिस आयुक्तों सहित 6 पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों को वाहन चोरों को पकड़ने के साथ ही अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दिया , जिसके बाद भिवंडी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसके तहत भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतन काकड़े के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से अलमास नवीद अहमद अंसारी (20), एखलाक मुबीन अंसारी (22), जाफर रईस अहमद मोमिन(19),उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिला के लालगंज तहसील से कैफ अब्दुल रऊफ खान(20), लाला हबीब शेख (23), हुसैन उर्फ सदा अफजल खान, सुनील अनमय्या गुट्टेदार (28),निशांत राजेंद्र बजाज (28) सहित कुल 8 वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से भिवंडी शहर (कुंभारवाड़ा) पुलिस स्टेशन की हद से चोरी गईं कुल 7 मोटर साइकिलें, शांतिनगर पुलिस स्टेशन की हद से चोरी हुई 4 मोटर साइकिलें, निजामपुरा पुलिस स्टेशन के हद से चोरी 3 मोटर साइकिलें,कल्याण के महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के हद की 2 मोटर साइकिलों सहित ठाणे के रबाले पुलिस स्टेशन और मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन की हद से चोरी की गई एक-एक मोटरसाइकिल सहित 7 लाख 80 हजार रुपए मूल्य की कुल 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद किया है। बता दें कि इससे पहले शांतिनगर पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर 6 मोटरसायकल बरामद किया था।
बता दें कि भिवंडी जोन-2 के पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले के मार्गदर्शन, भिवंडी (पूर्व) के सहायक पुलिस आयुक्त किशोर खैरनार, भिवंडी (पश्चिम) के सहायक पुलिस आयुक्त सुनील वडक के अलावा शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर इंदलकर, निजामपुरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेश पवार और भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतन काकड़े की देख-रेख में पुलिस निरीक्षक(प्रशासन) नीलेश बडाख, पुलिस निरीक्षक(अपराध) विक्रम मोहिते, सहायक पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र म्हात्रे, धनंजय मारणे और स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतन काकड़े की देख-रेख में पुलिस निरीक्षक (प्रशासन) नीलेश बडाख, पुलिस निरीक्षक (अपराध) विक्रम मोहिते, सहायक पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र म्हात्रे, धनंजय मारणे और शरद पवार, पुलिस उप निरीक्षक अनिल पाटिल और भोलासो शेलके,पुलिस हवालदार महेश चौधरी, खाड़े, राणे और भांगरे, पुलिस नाईक श्रीकांत पाटिल,किरण जाधव, कोली, पवार, कोदे, सुशीलकुमार धोत्रे और नीलकंठ खड़के,पुलिस के सिपाही भोसले, नंदीवाले,गावित, हरणे, इब्राहिम शेख, अनिल सापते और नरसिंह क्षीरसागर आदि की टीम शामिल रही।


