
कई कार्यों का उल्हासनगर में किया जाएगा उद्घाटन
आनंद शुक्ला
उल्हासनगर : 15 फरवरी को रात 8:00 बजे के करीब महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी उल्हासनगर में आ रहे हैं उनका कार्यक्रम सेंचुरी रेयान ग्राउंड में रखा गया है जिसकी तैयारियां उल्हासनगर में जोरदार तरीके से शुरू है। 15 फरवरी को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों उल्हासनगर के 6 परियोजनाओं का उद्घाटन व लोकार्पण किया जाएगा होगा। ऐसी जनकारी उल्हासनगर मनपा के आयुक्त अजीज शेख ने पत्रकारों को दी है।
पावर स्वीपिंग मशीन, स्ट्रीट लाइट मशीन, सेक्शन मशीन आदि वाहन, मनपा के पास वर्चुअल तरीके से डॉग नसबंदी केंद्र, सरकारी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन, खेडेगोलवली में सीवरेज सेंटर और विकलांग व्यक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विकसित सॉफ्टवेयर व प्लास्टिक क्रशर रीजेंसी मशीन का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों होगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल, पालक मंत्री शंभूराज देसाई, राज्य मंत्री रवींद्र चव्हाण, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, विधायक कुमार आयलानी, गणपत गायकवाड़, डॉ.बालाजी किणीकर, ज्ञानेश्वर म्हात्रे, रमेश पाटिल उपस्थित रहेंगे। ऐसा मनपा आयुक्त अजीज शेख ने बताया है। 15 फरवरी शाम को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सभा डॉल्फिन क्लब के सामने सेंचुरी रेयॉन गार्डन में होगी । जिसका निरीक्षण आयुक्त अजीज शेख, पुलिस उपायुक्त डॉ. सुधाकर पठारे, मनपा के अतिरिक्त आयुक्त जमीर लेंगरेकर, डॉ. करुणा जुईकर, मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर कड ने किया है। इस दिन बालासाहेब की शिवसेना के शहर प्रमुख राजेंद्रसिंह भुल्लर(महाराज )मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का स्वागत करेंगे।


