spot_img

ULHASNAGAR : महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य एकेडमी मुंबई और भारतीय सिंधु सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम उल्हासनगर में सफल

शहीद हेमू कालानी के जन्म शताब्दी पर उल्हासनगर में उमड़ा जनसैलाब

शहीद हेमू कालानी जन्म शताब्दी के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम

आनंद शुक्ला

उल्हासनगर : महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य एकेडमी और भारतीय सिंधु सभा द्वारा उल्हासनगर के टाउन हॉल में रविवार के दिन रखा गया कार्यक्रम बहुत ही सफल साबित हुआ है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश था की सिंधी समुदाय को कैसे एकत्रित किया जाए और सिंधी परंपरा और उनकी मीठी बोली को कैसे आगे बढ़ाया जाए।

इस कार्यक्रम में देश के अन्य राज्यों से भी लोग आए थे और उल्हासनगर के सिंधी भाई बहनों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर वहां पर उपस्थित लोगों की हौसला अफजाई किया और सभी कलाकारों को फूल, ट्रॉफी, नगद इनाम देकर पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नाटक के माध्यम से बताया गया की हेमु कालानी जी ने कैसे देश के लिए सेवा की और हेमू कलानी ने अंग्रेजो के खिलाफ आवाज उठाते हुए अपने 20 वर्ष के कम आयु में ही देश के खातिर फांसी पर लटक गए और अपने आप को देश के लिए कुर्बान कर दिया उनकी कुर्बानी को सभी लोग याद रखें और युवा पीढ़ी मैं देश भक्ति के बारे में लोगों को बताएं इसलिए भारतीय सिंधु सभा और महाराष्ट्र राज्य सिंधी सहित एकेडमी द्वारा यह कार्यक्रम रखा गया था।

विकास खरगे, सचिन निंबालकर, दादा राम नागवानी,सुरेश हेमनानी,भाजपा नेता महेश सुखरामनी,दीपक रंगीला, इस कार्यक्रम के निमंत्रक थे और उनके अपील पर उल्हासनगर के टाउन हॉल में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिंधी समुदाय से जुड़े भाई बहनों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और इस कार्यक्रम को अपने तालियों की गड़गड़ाहट से सफल बनाया इस कार्यक्रम में उल्हासनगर के विधायक कुमार अयलानी शामिल थे और इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सिंधु सभा महाराष्ट्र महासचिव महेश सुखरामनी ने किया था और उल्हासनगर के टाउन हॉल में यह कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से सफल हुआ और सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर इतिहास के बारे में लोगो ने जाना। इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में जय झूलेलाल संघर्ष सेवा समिति और दीपक मंगतानी जी का विशेष योगदान रहा है

Lucknow : बिना कर्ज पूरी हुई 42,000 करोड़ की परियोजनाः योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : (Lucknow) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट अपने संसाधनों से पूरा करने में सक्षम है।...

Explore our articles