spot_img

Bhubaneswar : एम्स-भुवनेश्वर में महिला के चार जोड़ों की दुर्लभ सर्जरी, प्रधानमंत्री ने की डॉक्टरों की तारीफ

भुवनेश्वर:(Bhubaneswar ) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-भुवनेश्वर के डॉक्टरों ने 37 साल की एक महिला के चार जोड़ों को बदलने के लिए बड़ी सर्जरी को अंजाम दिया। इसके बाद महिला बिना किसी सहारे के चल सकती है।एम्स के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि दुनिया में इस तरह की यह दूसरी सर्जरी है। इससे पहले एम्स-दिल्ली में इस तरह का ऑपरेशन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रयास की सराहना की है।प्रधानमंत्री मोदी ने एम्स-भुवनेश्वर के एक ट्वीट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘चिकित्सा जगत में नवाचार और नये बदलावों को अपनाने में हमेशा आगे रहने के लिए हमारे डॉक्टर प्रशंसा के पात्र हैं। उनकी कुशलता हमें गौरवान्वित करती है।’’

एम्स-भुवनेश्वर ने इस ट्वीट में सफल सर्जरी की जानकारी दी थी।डॉक्टरों ने बताया कि महिला के कूल्हों और घुटनों में गठिया की गंभीर समस्या थी और उसे सहारा लेकर चलना पड़ता था जिसमें उसे बहुत कठिनाई होती थी।उन्होंने कहा कि महिला के चारों जोड़ों की प्रतिरोपण सर्जरी जरूरी थी। डॉक्टरों के अनुसार चारों जोड़ों को एक बार में ही बदलने का फैसला किया गया।अधिकारियों ने कहा कि इस सर्जरी का खर्च राज्य सरकार ने बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत उठाया है।

Asansol : काउंटिंग सेंटर के पास तृणमूल कांग्रेस के शिविर पर हमला

आसनसोल : (Asansol) आसनसोल में मतगणना के दौरान तनाव की स्थिति सामने आई है। आसनसोल के काउंटिंग सेंटर (Trinamool Congress camp) के पास गोविंदपुर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles