spot_img

ULHASNAGAR : उल्हासनगर शहर में पानी की कमी को दूर करें: डॉ बालाजी किणिकर

उल्हासनगर : उल्हासनगर शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले शहद पम्पिंग स्टेशन से एम.आई .डी.सी द्वारा पानी आपूर्ति में अनिमियता को लेकर शहर के नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बालाजी किणिकर ने इसे आयुक्त अजीज शेख के संज्ञान में लाने सहित मनपा के माध्यम से यहां कर्मचारियों की नियुक्ति का सुझाव दिया। इसके अलावा मनपा की विभिन्न मांगों की ओर आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया गया। अंबरनाथ के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि मेला भी कुछ दिन बाद आने वाला है, इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं,शिवमंदिर की तरफ जाने वाली सड़क की दुर्दशा काफी खराब है, उसे सार्वजनिक विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त करने की मांग की। उल्हासनगर-4 के सुभाष टेकड़ी क्षेत्र में डॉ. भारतरत्न बाबा साहेब अंबेडकर की 9 फुट ऊंची प्रतिमा बिठाने को लेकर मनपा द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया गया है और उक्त संकल्प कलेक्टर, ठाणे को प्रस्तुत किया जाएगा। उनकी अध्यक्षता में एक समिति बनाकर प्रतिमा बिठाने के काम को गति दी जाएगी।
सोमवार को विधायक किणिकर ने ठाणे जिला अधिकारी से मुलाकात कर उल्हासनगर-5 स्थित निजधाम आश्रम और भूमी अभिलेख कार्यालय के बाजू में शासकीय भूखंड पर एम.पी.एस.सी. व यू .पी.एस.सी परीक्षा देने वाले इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा केन्द्र की स्थापना की जाने की मांग की ।
साथ ही देश भर से श्रद्धालु और पर्यटक पूज्य चलिया साहेब मंदिर में आते हैं, जो सभी सिंधी भाइयों का पूजा स्थल है, उन्हें आवास के साथ-साथ सिन्धु संस्कृति की जानकारी देने के लिए उल्हासनगर-5 के लालचक्की क्षेत्र में सरकार के खुले स्थान में “सिंधु भवन एवं यात्री निवास” का निर्माण करने तथा शहर में बेहतर सड़कों व्यवस्था आदि को लेकर उल्हासनगर मनपा आयुक्त के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। आयुक्त के साथ चर्चा के दौरान बालासाहेब शिवसेना के उल्हासनगर पूर्वी शहर प्रमुख रमेश चव्हाण, उल्हासनगर-पश्चिम शहर प्रमुख राजेंद्र सिंह भुल्लर महाराज, उपशहर प्रमुख विजय पाटिल, पूर्व नगरसेवक राजेंद्र चौधरी, नाना बागुल, बलवंत सिंह सोहतो, सुरेश जाधव, महिला शहर संघटक मनीषा भानुशाली, पूर्व नगरसेवक समिधा कोर्डे, उप विभाग प्रमुख आदिनाथ कोर्डे, अनिल मराठे सहित मनपा के अतिरिक्त आयुक्त जमीर लेंगरेकर, करुणा जुइकर, और सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles