spot_img

Howrah: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आग से 20 दुकानें जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

हावड़ा :(Howrah) पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले (West Bengal’s Howrah district) में बृहस्पतिवार को तड़के आग लगने से कम से कम 20 दुकानें जलकर खाक हो गईं। एक अग्निशमन आधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, घटना बगनान सेंट्रल बस स्टैंड से सटे रजिस्ट्री गली इलाके में हुई। आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस को संदेह है कि पहले शॉर्ट सर्किट की वजह से आग एक दुकान में लगी जो अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फैल गई।

दुकानदारों ने इस घटना में एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Gaza Strip/Beirut : इजराइल के गाजा हमले में चार की मौत, लेबनान में पर्चे गिराकर दी चेतावनी

गाजा पट्टी/बेरूत : (Gaza Strip/Beirut) गाजा और लेबनान (Gaza and Lebanon) के लोग इजराइल के हमलों से जूझ रहे हैं। आज सुबह गाजा पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles