spot_img

SOLAPUR : सोलापुर में पुल से कूदने से 12 काले हिरणों की मौत, दो जख्मी

सोलापुर : महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित एक पुल से छलांग लगाने से 12 काले हिरणों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को सोलापुर-बीजापुर राजमार्ग पर मौजूद पुल पर शनिवार शाम करीब साढे़ छह बजे हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘काले हिरण करीब 30 फीट की ऊंचाई से गिरे जिससे उनमें से 12 की मौत हो गई और दो अन्य जख्मी हो गए। जख्मी हिरणों को वन विभाग पशु चिकित्सालय ले जाया गया।’’ उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी थी। अधिकारी ने बताया कि काले हिरणों के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और इस मामले में कुछ गलत होने का संदेह नहीं है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles