spot_img

MUMBAI : मुंबई में टीआईएसएस के छात्रों ने भाजपा की युवा शाखा के विरोध के बीच बीबीसी का वृत्तचित्र देखा

मुंबई : मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) के कई छात्रों ने परिसर के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा के विरोध के बीच 2002 के गोधरा दंगों पर बीबीसी का विवादास्पद वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) देखा। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि छात्रों ने पहले वृत्तचित्र ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ की एक सामूहिक स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने की योजना बनाई थी, लेकिन उन्होंने संस्थान द्वारा चेतावनी के बावजूद इसे शनिवार को लैपटॉप और मोबाइल फोन पर एक निश्चित समय और स्थान पर देखा। अधिकारी ने बताया कि वहीं परिसर के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके बारे में जानकारी भाजपा की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं हो गई और वे परिसर के बाहर पहुंच गए। शाखा के कार्यकर्ताओं ने वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग रद्द करने की मांग की और संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह सोशल मीडिया मंच ट्विटर और यूट्यूब को ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ नामक इस वृत्तचित्र के लिंक को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। विदेश मंत्रालय ने इसे ‘दुष्प्रचार सामग्री’ करार देते हुए कहा था कि इसमें तटस्थता की कमी है और औपनिवेशिक मानसिकता झलकती है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles