spot_img

BHIWANDI : उत्तर भारतीय मेहनतकश स्वाभिमानी व ईमानदार होते हैं: कृपाशंकर सिंह

भिवंडी : पावरलूम उद्योग नगरी भिवंडी में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष एड प्रवीण मिश्रा के नेतृत्व में वराला देवी माता मंगल कार्यालय, कामतघर के प्रांगण में इस वर्ष पहली बार उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2023 का भव्य कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीय मेहनतकश स्वाभिमानी व ईमानदार होते हैं। सिंह ने कहा उत्तर भारतीय बागी हो सकता है लेकिन गद्दार नहीं। उत्तर भारतीयों ने महाराष्ट्र और मुंबई के विकास में बड़ा योगदान दिया है। जब कभी भी महाराष्ट्र पर कोई आंच आएगी तो बलिदान देने में उत्तर भारतीय सबसे आगे रहेगा। उत्तर भारतीय स्वाभिमानी होता है इसलिए वह कभी किसी से कुछ मांगता नहीं है लेकिन यह सबको सोचना चाहिए कि उसे समाज के हर क्षेत्र में उसका अधिकार व भागीदारी ससम्मान मिलनी चाहिए। इस कार्यक्रम में मंच पर केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल, पूर्व गृह राज्य मंत्री व भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह, भाजपा आमदार महेश चौगुले, भिवंडी भाजपा अध्यक्ष संतोष शेट्टी, भिवंडी आरपीआई अध्यक्ष महेंद्र गायकवाड , श्याम अग्रवाल, हनुमान चौधरी, एड हर्षल पाटिल, मुंबई से पधारे भाजपा नेता संतोष सिंह उपस्थित थे।

हजारों की संख्या में उत्साहित उत्तर भारतीय महिला, पुरुष शामिल
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उत्साहित उत्तर भारतीय महिला, पुरुष , बच्चे तथा समाज के गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। कार्यक्रम में पत्रकार व समाजसेवी कृष्ण गोपाल सिंह, उद्योगपति वीरेंद्र प्रताप सिंह, पत्रकार जितेंद्र तिवारी, वीके सिंह, एड आरआर त्रिपाठी, डॉ संजय यादव, डॉ अशोक मौर्य, डॉ स्वाति सिंह, स्कूल संचालिका नीता गुप्ता व खिलाड़ी मानसी यादव को अतिथियों द्वारा “उत्तर प्रदेश गौरव” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना भाषण कार्यक्रम के आयोजक एड प्रवीण मिश्रा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंगेश यादव, कृष्णा हलवाई, अजीत सिंह ठाकुर, अनिल केसरवानी, उदय राज सिंह, अजय राय, पीडी यादव, संजय दुबे, बालमुकुंद शुक्ला, वेद प्रकाश सिंह, सोनू तिवारी, सुजीत गुप्ता, महिला अध्यक्षा सुनीता यादव, अंबिका पांडे आदि ने कड़ी मेहनत की। कार्यक्रम में उपस्थित प्रसिद्व भोजपुरी गायक कलाकार दिवाकर द्विवेदी, अमर रघुवंशी और उनकी टीम ने समा बांध दिया। भोजपुरी गीतों को सुनकर बड़ी संख्या में जमा हुए उत्तर भारतीय महिला पुरुष और बच्चे रस विभोर होकर झूम उठे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles