spot_img

Mumbai: मुंबई पुलिस ने एक अन्य महिला अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी में राखी सावंत का बयान दर्ज किया

मुंबई: (Mumbai) अभिनेत्री राखी सावंत (Actress Rakhi Sawant’s) का बयान बृहस्पतिवार को एक अन्य महिला अभिनेत्री की शिकायत पर उनके खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी के संबंध में दर्ज किया गया। अन्य अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कथित तौर पर राखी द्वारा वीडियो लिंक और तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की बात कही गई थी। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अभिनेत्री की शिकायत के बाद मुंबई में अंबोली थाने में सावंत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए,(अवांछित शारीरिक संपर्क के तौर पर यौन उत्पीड़न या पोर्नोग्राफी दिखाते हुए यौन संबंध बनाने का अनुरोध), 509 (किसी महिला की लज्जा भंग करने के उद्देश्य से शब्द, हावभाव या कृत्य) तथा 504 (शांति भंग करने के लिए उकसाने)और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि सावंत को दिन में हिरासत में लेकर थाने लाया गया और बयान दर्ज करने के बाद उन्हें घर जाने दिया गया।

राखी रिएलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ और फराह खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ में अभिनय कर चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles