spot_img

Mumbai: मुंबई-गोवा राजमार्ग पर ट्रक और वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत

मुंबई:(Mumbai) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले (Maharashtra’s Raigad district) में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रक और वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसा रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह करीब पौने पांच बजे हुआ। ये सभी लोग वैन से रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ नौ लोगों की हादसे में मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में घायल हुई चार वर्षीय बच्ची को मानगांव के एक अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।

Kharagpur : आईआईटी खड़गपुर कैंपस में संदिग्ध परिस्थितियों में एक और छात्र की मौत

खड़गपुर : (Kharagpur) देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) में एक बार फिर एक छात्र की रहस्यमय मौत का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles