spot_img

Mysuru : सैंट्रो रवि मामले की जांच करेगी सीआईडी

मैसुरू: (Mysuru) कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कथित यौन अपराधी के एस मंजूनाथ उर्फ ​​’सैंट्रो’ रवि से जुड़े मामले आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंपने का फैसला किया है।मैसुरू में विजयनगर पुलिस ने ‘सैंट्रो’ रवि के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश को, जांच के लिए मामला सीआईडी ​​को सौंपने के सरकार के फैसले के बारे में बताया।आरोपी की न्यायिक हिरासत 25 जनवरी तक बढ़ा दी गई।कथित मानव तस्कर रवि, यौन उत्पीड़न के एक मामले में नाम आने के बाद से फरार था। उसे 13 जनवरी को गुजरात में पकड़ा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles