spot_img

PRATAPGARH : कप्तान ने किया कमासिन चेक पोस्ट का उद्घाटन

प्रतापगढ़ : पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने रविवार को बाघराय थाना क्षेत्र में कमासिन बाजार में पुलिस चेक पोस्ट का उद्घाटन किया। पुलिस चेकपोस्ट का उद्घाटन करने के बाद एसपी ने स्थानीय लोगों को संबोधित भी किया। एसपी ने कहा, जनपद में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस चेकपोस्ट बनने से अपराध में कमी आई है।
जनपद में पुलिस चेक पोस्ट का निर्माण पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर करने के उद्देश्य से करवाया गया और इसका लाभ भी आम जनता को मिल रहा है। इस चेक पोस्ट पर बैरियर लगाया गया है। यहां पर पुलिस हमेशा मौजूद रहेगी। इससे अपराध में कमी आएगी और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही में पुलिस को आसानी होगी। पुलिस चेकपोस्ट के होने से अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही में पुलिस को काफी सहूलियत होती है और स्थानीय लोगों को भी फायदा होता है।
कमासिन बाजार में पुलिस चेक पोस्ट के शुभारंभ मौके पर तमाम स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। समारोह एसडीएम कुंडा सतीश त्रिपाठी, सीओ सदर पवन त्रिवेदी, एडिशनल एसपी पूर्वी विद्यासागर मिश्र, थानाध्यक्ष बाघराय अवन कुमार दीक्षित सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles