spot_img

PRAYAGRAJ : घर के बाहर खेल रही मासूम को ओवरलोड ट्रैक्टर ने रौंदा

आलोक गुप्ता
प्रयागराज : घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बालिका के बालू लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। शव को चीरघर भेज दिया गया है। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत शंकरगढ़ के वार्ड संख्या सात, मोदीनगर निवासी रविशंकर विश्वकर्मा की पुत्री अमृता विश्वकर्मा (4) आज घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बालू लदा एक ट्रैक्टर उधर से गुजरा और सीधा रविशंकर विश्वकर्मा के मकान की तरफ घूम गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से मकान के बाहर खेल रही अमृता की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे केबाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी चालक मौके से ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिनवह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। ट्रैक्टर पर ओवरलोड बालू लदी है और उस पर नंबर प्लेट भी नहीं पड़ी है। हादसे की सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की विधिक कार्रवाई की। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले में रविशंकर विश्वकर्मा की तरफ से तहरीर दी गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतका के पिता रविशंकर की तरफसे दी गई तहरीर में ट्रैक्टर चालक राजेंद्र उर्फ राजू सिंह पुत्र सरदारीलाल सिंह (निवासी ग्राम तालापार, शंकरगढ़) को नामजद किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles