spot_img

BHADOHI : गांव में ही मिलेंगे विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र, महजूदा में ग्राम सचिवालय का लोकार्पण

जिपं अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी व जिलाधिकारी गौरांग राठी ने किया 32 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : विकास खंड सुरियावां के महजूदा गांव के ग्राम सचिवालय सहित दो इंटरलाकिंग सड़क, जनपद के पहले पब्लिक एड्रेस सिस्टम व संकुल भवन के सुंदरीकरण का रविवार को लोकार्पण किया गया। जिला पंचायत अनिरुद्ध त्रिपाठी और डीएम गौरांग राठी विकास कार्यों का लोकर्पण करते हुए करवाए गए कार्यों की सराहना की।
जिलाधिकारी गौरांग राठी व जिपं अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठई ने ग्राम पंचायत सचिवालय के मीटिंग हाल, कम्यूटर कक्ष, प्रधान व सचिव कार्यालय का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने कहा, ग्राम पंचायत सचिवालय से ग्राम वासियों की समस्याओं का समाधान होगा। प्रमाण पत्रों के लिए ग्रामीणों को तहसील व ब्लाक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मॉडल ग्राम पंचायत सचिवालय बनाने के लिए जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान राजमणि पांडेय को बधाई दी। कहा, गांव में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया हैं। इसके लिए राजस्व विभाग को निर्देश दिया गया कि अति शीघ्र सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने गांव में बरात घर निर्माण व आरसीसी सड़क बनाए जाने की घोषणा की। पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा शासन की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुँचाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सकारात्मक कार्य किया जा रहा हैं। इससे पूर्व जिलाधिकारी गौरांग राठी को मोमेंटो भेंटकर जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक व ग्राम प्रधान ने स्वागत किया। इस मौके पर तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति, एडीओ पंचायत राजनाथ, एडीओ एसटी अशोक पांडेय, जेई श्रीकांत यादव, सचिव मनोज मौर्य ग्राम प्रधान अनिल सिंह, सुरेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, विमिलेशचंद्र यादव, अमित मिश्र, विनय दीक्षित, अखिलेशचंद्र दुबे, रामेश्वर सिंह, प्रमोद पांडेय, दीपक पाठक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles