spot_img

PRATAPGARH : जेठवारा, महेशगंज और रानीगंज से पांच वारंटी गिरफ्तार

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
प्रतापगढ़ : जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक महिला को कच्ची शराब को साथ उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह शराब की सप्लाईदेने जा रही थी। गिरफ्तार का पहला मामला महेशगंज थानेका है। महेशगंज के सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने धारा 323 325, 504 के वारंटी नन्हेला पुत्र वंशीलाल (निवासी ग्राम तिरछा, महेशगंज) को उनके घर से गिरफ्तार किया है।
महेशगंज थाने के एसआई अनुपम त्रिपाठी व महिला आरक्षी आरती यादव ने चेकिंग के दौरान ग्राम ऐमापुर मक्तहर के पास से शीला देवी पत्नी मुन्नालाल (ऐमापुर, मक्तहर) को 15 लीटर देशी शराब के साथ धरो गया है। शीला देवी के खिलाफ सुसंगत धाराओं मेंकेस दर्ज कर चालान भेज दिया गया है।
इसी क्रम में जेठवारा थाने के दरोगा दिनेश सिंह ने धारा 128 जामा फौजदारी के वारंटी मोहम्मद सिद्दीक पुत्र हनीफ (निवासी डेरवा बाजार, गुदरी मोहल्ला) को गिरफ्तार किया गया है। इसी क्रम में धारा 452, 323, 506, 356, 427 के वारंटी राममहेश पुत्र मेवालाल (निवासी दुंदा का पुरवा, भावनपुर, जेठवारा) को उसके घर से दबोचा गया है।
अगली गिरफ्तारी रानीगंज पुलिस ने की है। रानीगंज पुलिस के सब इंस्पेक्टर फिरोज खां ने मुखबिर की सूचना पर धारा 279, 337, 504, 506, 427 के अभियुक्त राजाराम पुत्र रामदास (निवासी दमदम, रानीगंज) की घर से गिरफ्तारी की गई है। इसी तरह एसाई अंकित तिवारी ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी पप्पू उर्फ राजकुमार पुत्र बृजलाल (ग्राम रामगढ़, रानीगंज) को भी घर से ही गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles