spot_img

Prayagraj : माघ मेले में टेंट सिटी का शुभारंभ, नंदी ने काटा फीता

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी ने रविवार को माघ मेला क्षेत्र में संगम की रेती पर बसाई गई टेंट सिटी का उद्घाटन किया। इस टेंट सिटी की स्थापना उत्तरप्रदेश टूरिज्म मिनिस्ट्री ने करवाई है। संगम तट पर सोमेश्वरनाथ मंदिर के सामने अत्याधुनिक सुविधाओं वाली इस टेंट सिटी में 20 टेंट लगाए गए हैं। बता दें कि माघ मेला मेंइस तरह की टेंट सिटी की बसावट कुंभ मेले के दौरान की गई है। पहली बार इस तरह की टेंट सिटी माघ के दौरान बसाई गई है।
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा, प्रदेश और केंद्र सरकार का प्रयास है कि देश में पर्यटन को बढ़ावा मिले। संगम तीरे बसाई गई टेंट सिटी लोगों को धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव देने के साथ-साथ नदी किनारे प्रवास की सुखद अनुभूति कराएगी। इस टेंट सिटी की स्थापना से प्रयागराज की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर को विश्व पटल पर स्थान मिलेगा। कहा, कल्पवासियोंकी तपस्या को देखने, समझने और जाननेकेलिए देश-विदेश के लोगों में बड़ी ललक है।

Prayagraj: Inauguration of Tent City at Magh Mela, Nandi cut the ribbon

ऐसे लोगों के लिए अभी तक माघ मेले में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की जाती थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। आने वाले दिनों में इस तरह की सुविधा में और इजाफा किया जाएगा, ताकि प्रयागराज की इस अनमोल धरोहर की अनुभूति धरा का हर प्राणी ले सके।
उल्लेखनीय है कि इस टेंट सिटी की स्थापना लगभग 11 बीघा भूमि पर की गई है। इसमें 20 डीलक्स टेंट लगाए गए हैं। इसके अलावा एक वीआईपी बैठक है, जहां से गंगा और संगम का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। टेंट में डबल बेडरूम, अटैच वाशरूम, कम्युनिटी किचन की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से संगम की तरफ जालीदार बैरीकेडिंग की गई है।
इस टेंट सिटी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य प्रयागराज में टूरिज्म को बढ़ावा देना है। उद्घाटन मौके पर मेला प्रभारी अरविंद चौहान, एसपी मेला समेत तमाम विभागीय अफसर मौजूद रहे।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles