spot_img

Chandigarh: कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी का आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

चंडीगढ़: (Chandigarh) कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी (Congress MP Santokh Singh Chowdhary) का रविवार को जलंधर जिला स्थित उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दो बार सांसद रहे 76 वर्षीय चौधरी का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद यात्रा को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया था।

चौधरी पदयात्रा में भाग लेते वक्त बेहोश हो गए थे। उन्हें फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

राहुल गांधी ने चौधरी को परिश्रमी नेता और पार्टी का मजबूत स्तंभ बताया और कहा कि वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। गांधी शनिवार को शोकसंतप्त परिवार से मिलने गए थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने चौधरी के निधन पर शोक जताया।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles