spot_img

New Delhi: 15 जनवरी : भूकंप ने भारत, नेपाल में तबाही मचाई

नयी दिल्ली:(New Delhi) इतिहास के पन्नों पर 15 जनवरी की तारीख भारत और नेपाल (India and Nepal) में 1934 में आए भीषण भूकंप (earthquake) की दुखद घटना के साथ दर्ज है। भारत में बिहार और पड़ोसी नेपाल के सीमावर्ती इलाके में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.4 आंकी गई। इस भूकंप में करीब 11,000 जानें गईं और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ।

देश दुनिया के इतिहास में 15 जनवरी की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…

1759 : लंदन के मोंटेगुवे हाउस में मानवीय इतिहास और सभ्यता पर आधारित दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।

1784 : विलियम जोंस ने कोलकाता के फोर्ट विलियम में एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना की। बाद में इसका नाम एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल हो गया।

1934 : भारत में बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में आए जबरदस्त भूकंप से करीब 11 हजार लोगों की मौत।

1949 : के एम करियप्पा ने भारतीय थलसेना के पहले कमांडर-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया। उस दिन से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1956 : बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का जन्म।

1965 : भारतीय खाद्य निगम की स्थापना।

1986 : जनरल के एम करियप्पा (सेवानिवृत्त) को मानद फील्ड मार्शल बनाया गया।

1986 : इंडियन एयरलाइंस की एक वाणिज्यिक यात्री उड़ान को पहली बार केवल महिला चालक दल ने संचालित किया।

1988 : भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए।

1998 : भारत के पूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन।

2001 : विकिप‍ीडिया लॉन्‍च किया गया।

2008 : खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाशगंगा पर जीवन के लिए जरूरी तत्व खोजने का दावा किया।

2009 : दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन।

2010 : तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। भारत में यह 11 बजकर छह मिनट पर शुरू होकर तीन बजकर पांच मिनट पर खत्म हुआ।

2013 : सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी पर रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत, 150 लोग घायल।

2016 : पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत, 56 अन्य घायल।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles