spot_img

Unnao: उप्र: उन्नाव में ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत, चालक घायल

उन्नाव :(Unnao) उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र (Sadar Kotwali area of Unnao district) में एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गयी और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) शशि शेखर सिंह ने बताया कि शनिवार रात उन्नाव से शुक्लागंज जा रहा ट्रक शेखपुर नहर के पास शांति नगर मोहल्ला निवासी आसमा (45) और उसके बेटे आरिफ (22) को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर पर लगे खंभे से टकरा गया।

एएसपी ने बताया कि घटना में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया सभी बिंदुओं पर जांच के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आवश्यक औपचारिकता पूरी करके दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles