ठाणे : ठाणे शहर में कांग्रेस को मजबूत और संगठित बनाने के लिए स्थानीय नेतृत्व द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। पार्टी के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण की अगुवाई में पार्टी के हर विंग को मजबूती देने हेतु काम किया जा रहा है । इसी क्रम में ठाणे शहर कांग्रेस कमेटी के विधि, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी भी दी गई है। विभाग के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष एडवोकेट दरमियान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में इस विभाग को मजबूत करने हेतु नए चेहरों को संगठन में नई जिम्मेदारी दी गई। कांग्रेस के विधि, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश जाधव की उपस्थिति में ठाणे शहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया । उन्होंने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
ठाणे शहर के मराठी ग्रंथ संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के विधि, मानवाधिकार, माहिती अधिकार विभाग के लिए नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर ठाणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण के साथ ही विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश जाधव भी उपस्थित थे। विधि, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश जाधव ने इस अवसर पर अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हमें आगे बेहतर काम करना है। खासकर संगठन में जो नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, उनसे अपेक्षा है कि वे पार्टी हित में पहले की अपेक्षा और अधिक उत्साह से काम करेंगे। निश्चित तौर पर यह पार्टी के बेहतर भविष्य को साकार करने में कारगर होगा।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान एमपीसीसी के विधि, मानवाधिकार, सूचना अधिकार विभाग के अध्यक्ष ऍड. रवि प्रकाश जाधव, ठाणे कांग्रेस के अध्यक्ष ऍड. विक्रांत चव्हाण, पूर्व जिला न्यायाधीश मेंढे, डॉ. बलवंत सिंह, कल्याण बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ऍड. जगताप आदि मान्यवर भी उपस्थित थे। वहीं इस कार्यक्रम का आयोजन ठाणे कांग्रेस के विधि, मानवाधिकार, सूचना अधिकार विभाग के अध्यक्ष ऍड. दरम्यान सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान डॉ. जयेश परमार, ऍड. सुधीर मिश्रा, ऍड. उमेश सिंह, ऍड. एस. एल. चौहान, विजय राजभर, दिनेश जोशी, दिनेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।


