spot_img

BHADOHI : मकर संक्रांतिः एएसपी ने लिया माघ मेले की तैयारियों का जायजा

सेमराधनाथ धाम में स्नान पर्व के मद्देनजर बैरीकेडिंग के साथ गोताखोरों को लगाने का निर्देश

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : एएसपी राजेश भारती ने शनिवार को सेमराधनाथ माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर कल्पवासियों और स्नानार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एएसपी ने पांटून पुल का भी भ्रमण किया और मकर संक्रांति स्नान पर्व के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग, जल पुलिस, नाविक, गोताखोर, महिला पुलिस तैनाती का निर्देश दिया।
एसपी डा. अनिल कुमार के निर्देशन में एसपी राजेश भारती ने सेमराथनाथ धाम माघ मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी ने कल्पवासियों से भी मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। मकर संक्रांति के प्रथम दिन 14 जनवरी को भारी संख्या में स्थानीय लोगों व कल्पवासियों ने गंगा में डुबकी लगाई। उदया तिथि होने के कारण 15 जनवरी को भी स्नान का सिलसिला चलेगा। जनपद में सेमराधनाथ धाम माघ मेला के तहत मकर संक्रांति पर रामपुर घाट एवं सीतामढ़ी घाट पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles