spot_img

Bhadohi: जिला कारगार में खिलाड़ी गई खिचड़ी, महिला बंदियों को मिली शाल

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को पूरे जनपद में अलग-अलग स्थानों पर मनाया गया। इसी क्रम में जिला कारागार में खिचड़ी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। बंदियों को तिल-गुड़ का लड्डू वितरित किया गया। इसी के साथ जिला कारागार में आज सभी बंदियों को खिचड़ी खिलाई गई।
जेलर राजेश शर्मा ने सभी बंदियों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए सभी महिला बंदियों को शाल वितरित की। शाल वितरण के दौरान एक महिला बंदी के साथ रहे उसके बच्चे को गर्म कपड़ा, जूता-मोजा भी प्रदान किया गया। जेलर राजेश शर्मा ने बंदियों को मकर संक्रांति पर्व मनाए जाने का उद्देश्य भी बंदियों को बताया और अपराध से तौबा कर नेकनीयती और भलाई के रास्ते पर चलने की अपील भी की गई। इस मौके पर अध्यापक संजय राय, अनिल श्रीवास्तव, शालू सिंह, शिखा पटेल, आकांक्षी वर्मा, राजेश गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Mumbai : मशहूर गायिका आशा भोसले का सोमवार को शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुंबई : (Mumbai) मशहूर गायिका आशा भोसले (Renowned singer Asha Bhosle) का सोमवार को दादर स्थित शिवाजी पार्क (Monday at Shivaji Park in Dadar)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles