spot_img

Pratapgarh : दीनदयाल अंत्योदय योजनाः स्वरोजगार के लिए मिल रहा 2 लाख का ऋण

प्रतापगढ़: (Pratapgarh) राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत दीनदयाल अंत्योदय योजना से शहरी बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए ऋण प्रदान किया जा रहा है। डूडा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद बेल्हा की सीमा में रहने वाले शहरी गरीबों के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना चलाई जा रही है। उक्त योजना के तहत अधिकतम दो लाख रुपये तक का ऋण पाने के लिए शहरी बेरोजगार 25 जनवरी तक डूडा कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
डूडा के परियोजना निदेशक ने बताया कि उक्त योजना के तहत शहरी बेरोजगारों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए अधिकतम दो लाख रुपये का व्यक्तिगत ऋण प्रदान किया जाएगा। बताया कि शहरी बेरोजगार, जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से कम है, वह उक्त ऋण योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र डूडा कार्यालय से निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।
लाभार्थियों को ब्याज सब्सिडी के रूप में 7 प्रतिशत से अधिक लगने वाले ब्याज को सब्सिडी के रूप में लाभार्थी के ऋण खाते में दी जाएगी। आवेदन के लिए 25 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है।

Kolkata : चुनाव 26 : तृणमूल का गढ़ बचाने की चुनौती, भाजपा से सीधी टक्कर

कोलकाता : (Kolkata) कोलकाता की प्रतिष्ठित और प्रभावशाली बालीगंज विधानसभा (Kolkata's prestigious and influential Ballygunge Assembly seat) सीट पर 2026 के चुनाव में मुकाबला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles