spot_img

Bhadohi : सियरहा पहलवान वीर बाबा के दरबार में मनाई गई मकर संक्रांति

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
जनपद में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हालांकि उदया तिथि को लेकर लोगों में भ्रमण की स्थिति भी देखने को मिली। इस वजह से कई स्थानों पर मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को उदया तिथि में मनाया जाएगा। इसी क्रम में मोढ़ क्षेत्र के सियरहा पहलवान वीर बाबा के स्थान पर स्थानीय लोगों के द्वारा मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया।
बरमोहनी से सटे पहलवान वीर बाबा के धाम पर पूरे उत्साह के साथ खिचड़ी का पर्व मनाया गया। लोगों को लाई (मूढ़ी), तिल के लड्डू, गट्टा आदि का वितरण किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बिरहा का आयोजन किया गया। बिरहा का उद्घाटन बरमोहनी के ग्राम प्रधान संजय यादव ने किया।
बिरहा गायक प्रदीप कुमार यादव (भदोही) व रीना शाहनी (वाराणसी) के बीच मुकाबला हुआ। दोनों कलाकारों ने मकर संक्रांति से जुड़े गीत प्रस्तुत कर गांव-गिरांव में मकर संक्रांति (खिचड़ी) का महत्व समझाया। इस मौके पर संजय यादव के अलावा जयनाथ यादव, रामजीत यादव, गोरख सरोज, अवधेश यादव, मुनावर पाल, लालजी गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

Mumbai : मशहूर गायिका आशा भोसले का सोमवार को शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुंबई : (Mumbai) मशहूर गायिका आशा भोसले (Renowned singer Asha Bhosle) का सोमवार को दादर स्थित शिवाजी पार्क (Monday at Shivaji Park in Dadar)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles