spot_img

Prayagraj : घात लगाए बैठे हमलावरों ने बाइक सवार को मारी गोली

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने बाइक सवार को गोली मार दी। यह गोली शनिवार को सुबह उस समय मारी गई, जब बाइक सवार कहीं जा रहा था। सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गोली मारने का यह मामला औद्योगिक क्षेत्र के मुंगारी गांव का है।
जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र के मुंगारी गांव का रहने वाला संदीप चौधरी (25) पुत्र अयोध्याप्रसाद चौधरी आज सुबह बाइक लेकर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह गांव से निकलकर मुंगारी चौराहा के निकट स्थित बाबा यादव के स्कूल केपास पहुंचा, पहले से घात लगाए लोगों ने संदीप की पीठ में गोली मार दी। गोली लगते ही संदीप बाइक समेत गिर पड़ा और गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग माजरा समझ पाते, इससे पहले ही हमलावर मौके से नौ-दो ग्यारह हो गए।

संदीप को बाइक समेत सड़क पर गिरा देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हालत को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के साथ ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए और घायल को अस्पताल ले जाया गया। औद्योगिक क्षेत्र के थानाध्यक्ष संजीव चौबे का कहना है कि उक्त हादसे के संबंध में सूचना मिली थी कि सुबह 7.45 बजे अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को हालत को देखते हुए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। एसआरएन में भर्ती संदीप चौधरी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी गई है।

New Delhi : मिरांडा, हंसराज और स्टनर्स ने पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबले जीते

नई दिल्ली : (New Delhi) नई दिल्ली के श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज में खेले जा रहे पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (5th...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles