spot_img

Thane: ठाणे के गांव में सड़क हादसे में मारे गए आठ लोगों का अंतिम संस्कार किया गया

ठाणे :(Thane) महाराष्ट्र में सिन्नर के पास हुई ट्रक एवं बस की टक्कर में मारे गए आठ लोगों का ठाणे जिले (Thane district) के मोरीवली गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शिरडी जा रही एक निजी पर्यटक बस की महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार सुबह ट्रक से टक्कर हो जाने से सात महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 22 अन्य घायल हो गए थे।

बस के अधिकांश यात्री ठाणे जिले की अंबरनाथ तहसील में एक पैकेजिंग कंपनी के कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य थे। मृतकों में आठ अंबरनाथ के पास मोरीवली के निवासी थे।

स्थानीय पुलिस थाना निरीक्षक जे बी सोनवणे ने कहा कि मृतकों के शव शुक्रवार रात करीब नौ बजे गांव पहुंचे और रात करीब साढ़े दस बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए अन्य दो लोग कल्याण और रत्नागिरी के निवासी थे।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles