spot_img

Noida: नोएडा: 12 छात्र लिफ्ट में फंसे, 20 मिनट बाद निकाला जा सका बाहर

नोएडा : (Noida) गौतम बुद्ध नगर जिले (Gautam Buddha Nagar district) में बीटा-2 क्षेत्र थाना के एसएल टावर में शुक्रवार रात 12 छात्र एक लिफ्ट में फंस गए और उन्हें करीब 20 मिनट बाद बाहर निकाला जा सका। कमर्शियल बेल्ट स्थित एक कोचिंग संस्थान के इन छात्रों का आरोप है कि घटना के दौरान लिफ्ट का अलार्म भी काम नहीं कर रहा था।

छात्रों ने कहा कि उन्होंने लिफ्ट में फंसने के बाद शोर मचाया और अलार्म का बटन दबाया, लेकिन वह काम नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि लिफ्ट में मौजूद छात्रों ने मोबाइल से कॉल कर संस्थान के शिक्षक एवं पुलिस को इसकी जानकारी दी।

बीटा -2 थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल ने वहां पहुंचकर छात्रों को लिफ्ट से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों के परिजन या कोई छात्र इस मामले में शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

Jammu : अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से, पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होंगे

जम्मू : (Jammu) दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर (holy Amarnath Cave Shrine in South Kashmir) की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई को शुरू...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles