spot_img

Gurugram: गुरुग्राम में 26 जनवरी तक ड्रोन, हल्के विमान, ग्लाइडर, पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध

गुरुग्राम:(Gurugram) गुरुग्राम जिला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

जिलाधिकारी और उपायुक्त निशांत कुमार यादव द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, ड्रोन, माइक्रोलाइट (ultra-light) विमान, ग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, पतंग और चीनी माइक्रोलाइट यान उड़ाने पर 26 जनवरी तक प्रतिबंध रहेगा।

यादव ने साइबर कैफे, अतिथि गृहों, होटल और मकान मालिकों एवं अन्य कार्यालयों के संचालकों को किरायेदारों, कर्मियों, आगंतुकों और मेहमानों के पहचान पत्र एवं अन्य रिकॉर्ड रखने का आदेश दिया है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा कारणों से ये आदेश जारी किए गए हैं।

जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा, ‘‘इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।’’

Jammu : अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से, पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होंगे

जम्मू : (Jammu) दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर (holy Amarnath Cave Shrine in South Kashmir) की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई को शुरू...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles