spot_img

MUMBAI : वेस्टर्न रेलवे के रेल सुरक्षा बल के जवान ने विरार
रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री की बचाई जान

मुंबई : वेस्टर्न रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल के जवान यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्‍तैद रहते हैं। ऑपरेशन “जीवन रक्षा” के अंतर्गत आरपीएफ जवानों ने अपनी ड्यूटी से आगे बढ़कर यात्रियों की जान बचाई है। इस दिशा में एक और उदाहरण प्रस्‍तुत करते हुए, हेड कांस्टेबल यामिनी कांत मिश्रा ने विरार स्टेशन पर एक महिला यात्री की जान बचाने के लिए मुस्तैदी और सूझबूझ का परिचय दिया।
वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार मुंबई उपनगरीय खंड पर व्‍यस्‍ततम समय के दौरान 12 जनवरी, 2023 को लगभग 08.07 बजे, 27 वर्षीय नेहा अंकेश नाम की एक महिला यात्री विरार स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 से चलती लोकल ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रही थी। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह फिसल गई और नीचे गिर गई। हेड कॉन्स्टेबल यामिनी कांत मिश्रा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे चलती ट्रेन से दूर खींच लिया तथा उसे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के स्‍थान में गिरने से बचा लिया। अंकेश को बचाने के बाद हेड कांस्‍टेबल मिश्रा ने उन्हें एक बेंच पर बैठाया और उनकी पीठ पर मामूली चोट के लिए ईएमआर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की। महिला यात्री ने आभार व्‍यक्‍त करते हुए अपनी जान बचाने के लिए हेड कांस्टेबल सुश्री यामिनी कांत मिश्रा के प्रति कृतज्ञता व्‍यक्‍त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles