spot_img

MUMBAI : नि:शुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन

मुंबई : प्रेरणा एनजीओ की तरफ से इएनटी मेडिकल कैंप का आयोजन मुंबई के फाकलैंड रोड इलाके में किया गया। इस मेडिकल कैंप का आयोजन प्रेरणा एनजीओ की प्रोजेक्ट हेड मुग्धा दांडेकर के नेतृत्व में किया गया। इस कैंप को सफल बनाने में चर्चगेट स्थित कॉलेज ऑफ सोशल वर्क निर्मला निकेतन की छात्राओं का योगदान रहा। बीएमसी बांद्रा वेस्ट वार्ड के डिस्ट्रीक टीबी ऑफिसर डॉ. नितिन महाजन, एमबीबीएस, एमडी ने कमाठीपुरा और फाकलैंड रोड के सेक्स वर्कर के बच्चों का निशुल्क इएनटी हेल्थ चेकअप किया। कुछ बच्चों में स्किन इंफैक्शन पाया गया है, जिन्हें स्किन स्पेशलिट डॉक्टर्स के पास रेफर किया है। इस मेडिकल कैंप का उद्देश्य इन बच्चों के हेल्थ को बेहतर बनाना और जागरूकता फैलाने के लिए किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles