spot_img

NAVI MUMBAI : नवी मुंबई मनपा की ओर से मनया गया मराठी भाषा संरक्षण पखवाड़ा

नवी मुंबई : महाराष्ट्र सरकार की ओर से राजभाषा मराठी को संरक्षित करने और इसका अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए मराठी भाषा संरक्षण पखवाड़ा 14 से 28 जनवरी 2023 तक मनाया जा रहा है और नवी मुंबई नगर निगम की ओर से मराठी भाषा के सम्मान में वृद्धि की जा रही है। मराठी भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ कार्यालयीन कार्यों में मराठी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग हो, इसके लिए नगर आयुक्त के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।17 जनवरी को सुबह 11 बजे प्रसिद्ध कवि अशोक नायगांवकर का ‘मायबोली मराठी’ पर व्याख्यान और उनकी प्रसिद्ध कविताओं की प्रस्तुति का समापन होगा। 9 जनवरी को भाषाविद वैभव चालके ‘शुद्ध लेखन का दिशा-निर्देश सही लिखावट के सरकारी नियमों पर अधिकारियों और कर्मचारियों से समन्वय करेंगे। 20 जनवरी को शाम 4बजे ‘कविता डॉट कॉम’ नवी मुंबई के कवियों का एक जीवंत काव्य-सम्मेलन है, जिसमें कवि प्रो. रवींद्र पाटिल, जितेंद्र लाड, वैभव और हादी, शंकर गोपाल, नारायण लांडगे पाटिल, रुद्राक्ष पटारे और डॉ. कैलास गायकवाड़ भाग लेंगे। 24 जनवरी को शाम को 4 बजे सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं कथाकार जीए कुलकर्णी की जन्मशती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles