spot_img

MUMBAI : मुंबई-काजीपेट स्पेशल ट्रेनों के संचालन का विस्तार

मुंबई : सेंट्रल रेलवे दादर और काजीपेट के बीच विशेष ट्रेन के संचालन का विस्तार विशेष शुल्क पर ट्रेनों के संचालन का विस्तार किया जाएगा। 07198 दादर-काजीपेट स्पेशल 29 जनवरी 2023 तक अधिसूचित है, 26 फरवरी 2023 तक चलेगी। 07196 दादर-काजीपेट स्पेशल 26 जनवरी 2023 तक अधिसूचित है, 23 फरवरी 2023 तक चलेगी। 07197 काजीपेट-दादर स्पेशल दिनांक 28 जनवरी 2023 तक अधिसूचित है, 25 फरवरी 2023 तक चलेगी। 07195 काजीपेट-दादर स्पेशल दिनांक 25 जनवरी 2023 तक अधिसूचित है, 22फरवरी 2023 तक चलेगी। इन विशेष ट्रेनों की समय, संरचना एवं ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
विशेष ट्रेनआरक्षण:
विशेष ट्रेन संख्या 07198 और 07196 की विस्तारित सेवाओं के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग दिनांक 15 जनवरी 2023 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर आरंभ होगी। इन विशेष ट्रेनों के हाल्ट एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखे या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles