spot_img

VARANASI : पीएम मोदी ने दी गंगा किनारे बसी टेंट सिटी की सौगात

वाराणसी : उत्तरायण हो रहे सूर्य से ठीक पहले वाराणसी में उत्तरवाहिनी गंगा के पूर्वी तट पर बसे तंबुओं के शहर का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। रविदास घाट पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय जलपत्तन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे। टेंट सिटी को पूरी तरह से संवार लिया गया है और इसमें 15 जनवरी से पर्यटक ठहरने लगेंगे। टेंट सिटी बसाने में विकास प्राधिकरण के जरिये जनसुविधाओं का विकास किया गया है।घाटों के पार रेत पर बनकर तैयार तंबुओं का शहर से स्थानीय लोगों को बड़ी तादात में रोजगार मिलेगा। साथ ही पूर्वांचल के उत्पादों को नया बाजार उपलब्ध होगा। यहां बता दें कि कछुआ सेंचुरी के कारण गंगा पार रेती में किसी तरह के आयोजन पर एनजीटी का आदेश आड़े आ रहा था, लेकिन सरकार के प्रयास से कछुआ सेंचुरी शिफ़्ट होने के बाद इस समस्या का भी समाधान हो गया है और गंगा पार फैली रेती को पर्यटन का नया केंद्र बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि टेंट सिटी को तीन कलस्टर में स्थापित किया गया है और प्रत्येक कलस्टर में 200 टेंट हैं। इसमें विला, सुपर डीलक्स और डीलक्स रूम की व्यवस्था है।ठहरने की सुविधा के लिए स्विस कॉटेज, रिसेप्शन एरिया, गेमिंग जोन, रेस्टोरेंट, डायनिंग एरिया, कॉन्फेंस स्थल, स्पॉ एवं योगा केन्द्र, लाइब्रेरी एवं आर्ट गैलरी के अतिरिक्त वॉटर स्पोर्टस, कैमल, हार्स राइडिंग आदि तथा अन्य सांस्कृतिक एवं स्पोर्ट्स गतिविधियां होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles