आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj) समीपवर्ती जनपद कौशांबी में आज चलाए गए अभियान के दौरान 127 वाहनों का ई-चालान किया गया। जबकि एक वाहन चालक से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक नियमों की जागरुकता को लेकर जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों से वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की अपील करने का साथ-साथ सीटबेल्ट, हेलमेट का प्रयोग करने की हिदायत भी दी गई। इस दौरान कई चार पहिया वाहनों की तलाशी भी ली गई।
इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 127 वाहनों का ई-चालान किया गया। दूसरी तरफ कौशांबी जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना संदीपन घाट से चार, चरवा से एक और मोहब्बतपुर पाइंसा से एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है।कोखराज थाना के सब इंस्पेक्टर प्रमेश कुमार यादव ने कच्ची शराब के साथ सुरेश सरोज पुत्र किशनलाल (निवासी तरसौरा, कोखराज) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10 लीटर शराब बरामद हुई है।


